पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में फोरलेन पर शनिवार दोपहर कार एवं बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी गयी है। कार एवं बाइक को पुलिस जब्त कर ले गयी है।