कंडाघाट: चायल अस्पताल में ₹9 लाख की एडवांस टूनेट मशीन लगी
अब शरीर के किसी भी हिस्से की जांच करने पर टीबी रोग का पता दो घंटे में ही लग जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्यटक नगरी चायल के अस्पताल में एडवांस टूनेट मशीन स्थापित कर दी है। विभाग ने इसकी खरीद करीब नौ लाख रुपये से की है। जोकि सीएसआर बजट के तहत मिले हैं। विभाग की ओर से जल्द ही इस मशीन से टेस्ट भी शुरू कर दिए जाएंगे। इस मशीन के लगने से क्षेत्र की करीब