दरभंगा: सर्जना निखार शिविर में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विशेष सत्र के साथ विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अवकाश के सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, व्यक्तित्व विकास, सिलाई एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई-नई विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे दी।