सूरजपुर: सूरजपुर में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान कड़ी सुरक्षा, 16 अक्टूबर से सख्त नियम लागू
सूरजपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तमाम सख्त निर्देश जारी किए। सार्वजनिक मार्गों पर आयोजनों पर रोक, निर्धारित स्थानों पर ही कार्यक्रम, डीजे और लाउडस्पीकर के नियम, और ट्रैफिक सुगमता के लिए विशेष कदम 16 अक्टूबर से लागू होंगे। पुलिस ने सभी समिति सदस्यों और नागरिकों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।