रीठी: 'डॉक्टर हनुमान' के दरबार में टूटी हड्डियों के इलाज का दावा संकट मोचन धाम मुंहास देश-विदेश से पहुंचते हैं श्रद्धालु
Rithi, Katni | Jun 30, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित मुंहास गांव का संकट मोचन धाम अपनी अनूठी मान्यता के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। स्थानीय लोग इस धाम को "डॉक्टर हनुमान" के नाम से भी जानते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां मिलने वाली पारंपरिक औषधि और भगवान हनुमान की कृपा से टूटी हुई हड्डियां ठीक हो जाती हैं।