शहपुरा: चंदवाही गांव में जल जीवन मिशन योजना कि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने खोली पोल
चंदवाही गांव में शासन की जल जीवन मिशन योजना कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए पोल खोली । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू और ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन बिछाई गई लेकिन लाखों रुपए खर्च करने के बाद पानी नहीं मिल रहा ।