पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया द्वारा कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होने के बाद रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर मालवीया ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को गुलदस्ता भेंट किया, वहीं दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।