अंबाह: जीतू मोबाइल दुकान से गायब हुआ iPhone! CCTV में कैद हुई मोबाइल चोरी की वारदात
Ambah, Morena | Jun 7, 2026 अम्बाह में एक दुकानदार की दुकान से iPhone चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जीतू राठौर ने थाना अम्बाह में आवेदन देकर बताया कि भीड़ के दौरान एक पुरुष, महिला और दो बच्चों सहित चार संदिग्ध दुकान पर आए और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर ले गए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।