चूरू की आपणी योजना स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नया बस स्टेण्ड क्षेत्र से लोक परिवहन बसों को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वार्ड संख्या 15 सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रही यातायात अव्यवस्था और आमजन की परेशानी से प्रशासन को अवगत कराया गया।