तालबेहट: तरगुआ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में गिरा, मामूली चोटिल होकर अस्पताल पहुंचा
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तरगुआ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह मामूली चोटिल हुआ स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया उक्त मामले में बताया गया आवारा कुत्ता अचानक सामने आ गया जिससे युवक गिर गया है।