चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 पुरानाबस्ती बलिया घाट में निर्माणाधीन पुलिया के कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद स्वपन कुमार मिस्त्री ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।