हुसैनाबाद: जलजमाव से राहत के लिए नगर पंचायत हरकत में, उपाध्यक्ष के निर्देश पर निकासी व्यवस्था शुरू, लोगों को जल्द मिलेगी राहत
नगर पंचायत हुसैनाबाद के वार्ड संख्या 05 स्थित जपला-धरहरा में हरिजन स्कूल के पास लंबे समय से सड़क पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे। खासकर बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते थे, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय शिकायत पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे मौके पर