ग्वालियर गिर्द: कंपू थाना क्षेत्र में बने स्टॉप सेंटर से 17 साल की लड़की को ले जाने वाले, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह से एक 17 साल की नाबालिग आधी रात को अपने छह नकाबपोश साथियों के साथ भाग निकली। पूरी घटना एक दम फिल्मी स्टाइल में हुई है। नकाबपोश वन स्टॉप सेंटर के पीछे की ओर से दीवार पार कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद गार्ड रूम में सो रही महिला गार्ड की टेबल पर रखी चाबी को खिड़की में डंडे की मदद से निकाल ली।