ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह उनका मकान पूरी तरह से सही तरीके से बना है
ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक अंबरीश शर्मा एवं भिंड जिला प्रशासन उनके खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कार्रवाई कर रहा है ।उनका मकान पूरी तरह से वैध है। लहार में जिस कोठी को सरकारी जमीन पर बना बता कर तोड़ने की कोशिश की जा रही है ,वह पूरी तरह से गलत है।