खगड़िया: बैसा गांव में छत से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बैसा गांव में रविवार देर रात छत से गिरने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान बैसा गांव निवासी राजेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, देर रात किसी कारणवश उ