प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2 बजे यातायात जागरूकता एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी थानों के सब-इंस्पेक्टरों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और घायलों को त्वरित प्राथमिक सहायता देने के गुर सिखाए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को हेलमेट-सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिया।