सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने सोमवार शाम 5.00 बजे मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि विभागीय अधिकारी जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बैठकों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के साथ सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की गई कार्यवाही से भी अवगत करवाएं।