लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक महिला यात्री ने आर्टिगा चालक पर बैग बदलने का आरोप लगाया है। बरगदवा निवासी 30 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे संग यूपी 53 ईजे 5263 वाहन से यात्रा कर रही थी। सरयू नहर कॉलोनी ओवरब्रिज बाईपास के पास बैग बदले जाने का आरोप है। घर पहुंचने पर नकदी व जेवरात से भरा बैग गायब मिला। महिला ने खलीलाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है