मंडी: चिट्टा तस्करों ने पूछताछ में किए कई चौंकाने वाले खुलासे,न्यायालय ने 9 फरवरी तक दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 मंडी शहर के खलियार में दो रोज पहले 288 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए शातिर तस्करों पधर के चिरंजी लाल व ग्वाली के राजमल से कड़ी पूछताछ में नशे के काले साम्राज्य को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।इस बीच 3 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों शातिर तस्करों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें 9 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।