जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग हत्याकांड में तहसीलदार कोर्ट से शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक बड़ा फैसला आया। एक वर्ष तक चले लंबे मामले में तहसीलदार कोर्ट से अनुराग के परिवार को पहली जीत मिली है।