जौनपुर: गोपीपुर वार्ड में पालतू कुत्ते के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
गोपीपुर वार्ड में घटी घटना, पुलिस कर रही जांच जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव के गोपीपुर वार्ड में गुरुवार की शाम एक 35 वर्षीय मजदूर पर पालतू कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर अशोक राजभर पुत्र रामसहाय राजभर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।