बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर युवक पर दबंग ने किया चाकू से हमला
थाना इज्जत नगर क्षेत्र में शराब पीने को रुपए देने से मना करने पर युवक पर दबंग नें किया चाकू से हमला। घायल अवस्था में पुलिस अंकुर को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसके द्वारा बताया गया कि एक दबंग ने शराब पीने के लिए ₹500 मांगे थे मना करने पर उसने चाकू से हमला कर उसे घायल किया।