कल्याणपुर: कल्याणपुर में फाइनेंस कर्मी से ₹75 हजार की लूट, अपराधियों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर पंचायत में गुरुवार को मुथूट फाइनेंस के फील्ड वर्कर से 75,642 रुपए की लूट हुई। जानकारी के अनुसार, वर्कर ने महिलाओं से कमेटी कलेक्शन कर रकम बाइक की डिक्की में रखी थी।