परवलपुर: नालंदा में मौसम ने ली करवट, परवलपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
नालंदा जिले में सोमवार दोपहर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। करीब 2:30 बजे परवलपुर प्रखंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर में आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू ह