बथनाहा थाना क्षेत्र के मझोलिया बाजार से लतिपुर गांव निवासी मनोज दास की अपाची मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बताया गया कि मनोज दास खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक उड़ा ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित ने बथनाहा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।