टेहरोली: टहरौली में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
थाना टहरौली क्षेत्र के टहरौली कस्बे में आज शनिवार को समय 4 बजे एक तेज रफ्तार बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा बताया जा रहा है कि बाइक सवार अत्यधिक नशे की हालत में था जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेज दिया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है