जशपुर: बगीचा क्षेत्र में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए तड़ित चालक लगाने की मांग तेज हुई
जशपुर जिले में मानसून शुरू होते ही आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ गया है। बगीचा अनुविभाग के सन्ना, पंडरापाठ और मनोरा जैसे पठारी क्षेत्रों में हर साल आकाशीय बिजली से जन-धन की भारी हानि होती है। पिछले वर्ष 17 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस मानसून में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। दर्जनों मवेशी भी हर साल इसकी चपेट में आकर मर जाते हैं