अरवल: मूर्ति विसर्जन को लेकर अरवल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Arwal, Arwal | Oct 3, 2025 अरवल जिले में मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम किए गए हैं। विसर्जन स्थलों और मार्गों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। जगह-जगह बेरिकेडिंग, पैदल गश्त एवं पिकेटिंग की व्यवस्था कर भीड़ पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी स्वयं स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं ताकि अप्रिय घटना ना घटे।