अरवल: समाहरणालय सभाकक्ष से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ, अरवल की 21019 महिलाओं को मिला लाभ
Arwal, Arwal | Oct 3, 2025 समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बटन दबाकर अरवल जिला की 21019 महिलाओं के खाते में सीधे 10-10 हजार रुपये अंतरण किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।