टिकारी प्रखंड अंतर्गत 39 माध्यमिक और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से डीपीओ प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम अंतर्गत नवंबर माह में माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोग्राम नहीं करने वाले प्रधानाध्यापक से जवाब तलब हुआ है। जिसका जबाब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय टिकारी में समर्पित करना है।