मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा,मथुरा जाने निकले मेडिकल संचालक की ट्रेन से कटकर मौत,हर पहलू की जांच में जुटी GRP।
मुरैना रेलवे स्टेशन पर आज मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से सबलगढ़ निवासी 43 वर्षीय तरुण कुमार गुप्ता की मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह मेडिकल स्टोर संचालक थे और मथुरा भाई से मिलने जा रहे थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर परिजनों को सूचना दी। हादसा ट्रेन में चढ़ते समय हुआ या ट्रैक पार करते समय, इसकी जांच जारी है।