मंझनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कौशाम्बी का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बंधित को दिए दिशा निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कौशाम्बी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, स्ट्रांग रूम, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।