पीरो: रन्नी में भव्य भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन
Piro, Bhojpur | May 10, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के रन्नी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शनिवार की शाम 4:00 बजे के करीब समापन हो गया। उसे दौरान यज्ञ कमेटी के द्वारा भव्य भंडारी का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उसे दौरान संत महात्माओं एवं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।