जौनपुर: सीहीपुर क्रासिंग के पास से अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार
सीहीपुर क्रासिंग के पास से सोमवार को पवन चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी करौती कटघरा देहाती थाना लाइन बाज़ार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।