जौनपुर: मियापुर में सांसद श्याम सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता, कहा- दोबारा नहीं लड़ना चाहते चुनाव
सांसद श्याम सिंह यादव ने सोमवार को मियापुर में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के सम्बन्ध में बताया कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार इण्डिया गठबंधन में आये थे और आंतरिक सूचना लेकर पाला बदल लिये। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा की चुनाव मैं कतई नहीं लड़ना चाहता परन्तु यदि पार्टी चाहेगी तो विचार करूंगा।