चांदपुर: चांदपुर में अचानक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश शुरू, मौसम ने लिया करवट
शनिवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने पर राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा के बाद बारिश शुरू हो गई ।राहगीरो को दिन में ही अपने वाहनों की लाइट जलाकर जाना पड़ा।