भीलवाड़ा: श्याम विहार कॉलोनी के गेट के सामने लगे शराब ठेके को लेकर लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र वासियों का प्रदर्शन जारी<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीलवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 43 में स्थित आवासीय कॉलोनी श्याम विहार कॉलोनी के गेट के सामने शराब ठेका खोलने के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी कॉलोनी वासियों का प्रदर्शन जारी है।इसके तहत आज शुक्रवार को क्षेत्र वासियों ने ठेका हटाने की मांग को लेकर उक्त ठेके के सामने शाम करीब 5 बजे से ही सुंदरकांड का पाठ करना शुरू कर दिया। जो रात 8:00 बजे तक भी जारी रहा ।