घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी निवासी लगभग 60 वर्षीय करमा उरांव की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। घटना देवाकी भारत पेट्रोल पंप के समीप कि है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करमा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस घटना स्थल पहुंचे।