अस्थावां: अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो छात्रों को ऑटो ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
अस्थावां में पोलोटेक्निक कॉलेज के दो छात्रों को मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ऑटो ने टक्कर मार दिया जिससे दोनो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो छात्रों को इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर किया गया है। घायल छात्र नवादा जिले के रहने बाले पंकज कुमार और गया जिले का रहने बाले अविशेक कुमार है।