फैज़ाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी पहुंचे अयोध्या किया रामलला का दर्शन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला का दर्शन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र और राम मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी भी ली। आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी का आगमन भी हुआ।