महसी: टिकान पुरवा मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में घायल अधेड़ की हुई मौत, एक अन्य की हालत गंभीर, मचा कोहराम
खैरीघाट थाना क्षेत्र के टिकान पुरवा मोड़ के पास मंगलवार रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुभाष निवासी लोकिहा तथा बैजनाथ निवासी डल्लापुरवा शामिल थे। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बैजनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि अन्य माध्यम से सूचना मिली है। लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर नही मिली है।।