मोकामा: हाथीदह के पास एनएच-80 पर ई-रिक्शा पलटी, एक महिला बुरी तरह ज़ख्मी
Mokameh, Patna | May 14, 2026 मोकामा के हाथीदह के पास एन एच 80 पर गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे एक ई रिक्शा पलट गई जिससे एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और उसका एक हाथ टूट गया। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज़ चल रहा है। सूत्रों की माने तो सड़क पर 3 फीट गड्ढा हो गया है जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।