अरवल: अरवल में एसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग, अपराधियों पर कसा शिकंजा
Arwal, Arwal | Mar 31, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं पूर्ण शराबबंदी सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जाँच की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तेज की गई है। पुलिस टीमें दिन-रात सक्रिय हैं, जिससे अपराधी तत्व भयभीत हैं।