मालथोन: मालथौन हाईवे रोड बरोदिया कला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत।
Malthon, Sagar | Jul 6, 2026 सोमवार दरमियानी रात में मालथौन सागर नेशनल हाईवे 44 (NH 44) पर एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरोदिया कला राजविराज होटल के सामने रोड पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय रामनाथ अहिरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।