जहानाबाद: मई के पास सड़क पर अचानक आए व्यक्ति को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के मई के पास रोड पर अचानक आए व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटन का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पास से गुजर रहे लोगों के सहायता से सदर अस्पताल में सोमवार दिन में करीब 1 बजकर 30 मिनट पर भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है जबकि हालत गंभीर है। घायल मलहचक का निवासी आकाश कुमार है।