आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के मार्गदर्शन में दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी के नेतृत्व तथा होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से नगर निगम और पटवारी भवन में विशेष आपदा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना था।