बरवाडीह: छिपादोहर स्टेशन विस्थापन का सांसद कालीचरण सिंह ने किया विरोध, रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग
बरवाडीह। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को धनबाद में आयोजित मंडल रेलवे संसदीय समिति की बैठक में छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेल स्टेशन के प्रस्तावित विस्थापन का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की आपत्ति के बाद तैयार नए सर्वे में रेल लाइन को पलामू टाइगर रिजर्व के घने वन एवं वन्यजीव बहुल क्षेत्र से ले जाने का प्रस्ताव गंभीर चिंता का वि