सुल्तानपुर: सुलतानपुर में स्टंटबाज़ युवक को गिरफ्तार किया गया, बिना नंबर की काली बुलेट पर स्टंट करते 19 साल के युवक को पकड़ा
सुलतानपुर में पुलिस ने एक स्टंट बाज युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर थाने के उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप नारायण मिश्रा तिकोनिया पार्क में क्षेत्र की देखभाल कर रहे थे। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल तेज गति से स्टंट करते हुए आई।वाहन चालक की पहचान ताजखानपुर निवासी 19 वर्षीय फरहान पुत्र मेराज खान के रूप में हुई।