सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में दो बच्चे घायल, लखनऊ रेफर किया गया
सुल्तानपुर के कोतवाली नगर स्थित करौंदिया क्षेत्र में एक स्कूली बस ने छात्र को टक्कर मार दी। घटना सोमवार को दोपहर 2 बजे स्कूल की छुट्टी के समय हुई। संगम लाल प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाला 9 वर्षीय आदित्य कुमार एक साथी के साथ घर लौट रहा था।आदित्य के माता-पिता बिहार के मूल निवासी हैं। उनकी मां ललिता पाल ने बताया कि वे किराए के कमरे में रहकर बच्चों