खंडवा नगर: खंडवा: भावांतर में 'भाव' नहीं होने से सोयाबीन बिक्री में कम रुचि, अब कपास नीलामी पर किसानों की निगाहें
खंडवा जिले के किसान भावांतर पर सोयाबीन बेचने में कम रुचि ले रहे हैं। जिले के 73 केंद्रों पर अब तक सिर्फ 355 किसानों ने ही पंजीयन किया है। इधर कृषि उपज मंडी में कपास की नीलामी को लेकर फैसला हो गया है। कपास मंडी की शुरुआत और नीलामी 8 अक्टूबर बुधवार के दिन से शुरू होगी। यह जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे के लगभग मिली है।